रोहतक: कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीजीआई में रेजिडेंट डाक्टरों की हडताल के चलते लगातार मरीजों की मौत हो रही है और सरकार इसके प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुंरत अपने पद से इस्तीफा दे और सरकार बातचीत के माध्यम से समाधान निकाले। सांसद ने कहा कि नवजात शिशु चोरी हुए करीब एक माह बीतने को है, लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीडित परिवार से मिलने तक नहीं आया है और इसके लिए सीधे सीधे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जिम्मेदार है।
वीरवार को सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे और निजी कार्यक्रमों में शिरक्त की। बाद में तिलियार पर्यटक केन्द्र पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पीजीआई में चल रही हडताल के चलते संवेदनहीनता की सभी हदे पार कर दी है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पैरालाईज हो गई है और मरीजों की मौत हो रही है, लेकिन न तो सरकार और न ही स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज स्थिति संभालने के लिए कोई कदम उठा रहे है। पीजीआई में इस वक्त हालत बद से बदतर हो गए है।
लोगों को अब पीजीआई से भरोसा उठने लगा है, जबकि एक ऐसा वक्त था कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान मुख्यमंत्री मुफ्त ईलाज योजना के तहत करीब साढे तीनों से अधिक दवाईयां निशुल्क मिलती थी, लेकिन सरकार ने बजट के अभाव इस योजना को भी बंद कर दिया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे है। स्वास्थ्य मंत्री को एक मिनट भी अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर विधायक शंकुतला खटक, मेयर रेणु डाबला, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा सहित अन्य पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



