पीने के पानी को लेकर ग्रामीण परेशान

Summary :

सरपंच नेआश्वासन दिया था कि मैं पी एच ई की गाड़ी भैज रहा हूं, लेकिन अभी तक नहीं पहुंची है ग्रामीण जन दो किमी दूर से पानी लाकर पी रहे है।

श्योपुर : विकासखण्ड कराहल तहसील मुख्यालय के ग्राम पीतमपुरा के ग्रामीण पानी के लिए हर रोज परेशान हो रहे है।ग्रामीणों को कहना है कि गांव में एक सैकड़ों के लगभग परिवार रहते है जिनके पानी के लिए गांव में एक हैडपंप और एक बोर है अब हैडपंप में पानी नहीं है ओर पिछले 15 दिन पहले कराहल पंचायत द्वारा डाली गई मोटर नवीन बोर में गिर गई जिसे से लोग दूर दराज के खेतो से पानी ला कर पी रहे है।

यही वजह की लोगों के सामने पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है ग्रामवासीयों नेकराहल पंचायत के सरपंच से कइ बार इसकी शिकायत ओर सूचना दी लेकिन सरपंच नन्दकिशोर आदिवासी ओरपंचायत सचिव द्वारा अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।

चार दिन पहले भी सरपंच नेआश्वासन दिया था कि मैं पी एच ई की गाड़ी भैज रहा हूं, लेकिन अभी तक नहीं पहुंची है ग्रामीण जन दो किमी दूर से पानी लाकर पी रहे है। पंचायत के लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान हो रहे है। इसके लिए ग्रामीण पीएचईसे लेकर अधिकारियों तक आवेदन कर चुके हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team