चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बातचीत की। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शीर्ष नेताओं के बीच भारत-रूस की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने द्विपक्षीय बातचीत में निरंतर गति के लिए सराहना व्यक्त की।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पीएम मोदी ने इस साल एससीओ और ब्रिक्स की सफल रूसी अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस वर्ष के अंत में आगामी एससीओ और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए और साथ ही भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले SCO शासनाध्यक्षों की परिषद को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया, और कहा कि वह पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर अगले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



