पटना : डॉलर के मुकाबले रुपये के ऐतिहासिक गिरावट पर बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारतीय मुद्रा की दुर्गति हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां जिम्मेवार है।।पये का अवमूल्यन होने से देश में महंगाई बढ़ेगी।
जिसका भुक्तभोगी भारत की गरीब जनता होगी। श्री सिंह ने कहा कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रूपया 28 पैसा टूटकर 68.89 रुपये तक पहुंच गया था। यह गुरुवार को भी 49 पैसे और टूटकर ऐतिहासिक गिरावट 69.10 रुपया तक पहुंच गया। देश में इससे पहले कभी भी।पये का अवमूल्यन इस स्तर तक नहीं हुआ था। इससे न सिर्फ महंगाई ही बढ़ेगी, बल्कि पेट्रोल, डीजल की भी कीमतें बढ़ेगी।
इतना ही नहीं देश में आयात होने वाले वस्तुओं के लिए भारत को ज्यादा धन खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रुपये में जितना गिरावट भाजपा की सरकार में हुयी है, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुयी थी। भाजपा चाहे जितना असत्य प्रचार कर लेय लेकिन यह सच्चाई है कि मोदी सरकार में देश की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही खऱाब होते जा रही है। जो देशहित में नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



