पटना : गत वर्ष पाक अधिकृत कश्मीर में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विपक्ष के बयान पर निशाना साधा है। श्री पांडेय ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित वीडियो जारी होने से सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाली कांग्रेस का बयान फर्जी साबित हुआ। विपक्ष का दायित्व निभा रही कांग्रेस के बयान ने न सिर्फ सीमा पर डटे जवानों का मनोबल तोड़ा है बल्कि देशवासियों को गलत संदेश गया है।
श्री पांडेय ने कहा कि सरकार किसी की हो, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़े ऐसे संवेदनशील मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज वीडियो के माध्यम से सबकुछ सामने आ गया है। जिस सर्जिकल स्ट्राइक पर देश की जनता गर्व महसूस करती है। उसको लेकर कांग्रेस का दिया गया बयान कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की भूमिका पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को सेना की कुर्बानी और देश की जनभावनाओं को समझना चाहिए। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का नतीजा ही है कि हमारी सीमाएं और हम सुरक्षित हैं। इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी से देश की जनता न सिर्फ अपने आप को अुसरक्षित करती है बल्कि दुश्मनों को बल मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



