बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने जय श्री राम लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है। हरिद्वार में साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी को हिरण्य कश्यप की खानदान का बताया, जो जयश्री राम बोलने पर जेल भेजने की बात करती हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल का नाम आते ही त्रेता युग की याद आती है। जब राक्षस राज हिरण्य कश्यप ने जयश्री राम बोलने पर अपने बेटे को जेल में डाल कर यातनाएं दी थीं। बंगाल में ममता भी यही कर रही हैं। जयश्री राम बोलने पर जेल में डाल रही हैं और यातनाएं दे रही हैं। ममता कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं हैं?

आगे उन्होंने कहा कि ममता का शासन अलगाववाद से कम नहीं है और इससे बंगाली आहत हैं और इसका खामियाजा ममता को भुगतान पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपना परचम लहराएगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर जय श्रीराम लिखा होगा।


Download Android App
Download iOS App



