कोरोना से स्वस्थ हो चुके BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने मेदांता हॉस्पिटल में डोनेट किया प्‍लाज्‍मा

Summary :

भाजपा प्रवक्‍ता ने ट्वीट कर कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को “सेवाभाव” का मंत्र दिया है।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार तेज है। इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच पिछले दिनों कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने ब्‍लड प्‍लाज्‍मा डोनेट किया है। पात्रा ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में प्‍लाज्‍मा डोनेट किया।

 भाजपा प्रवक्‍ता ने ट्वीट कर कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भाजपा  के सभी कार्यकर्ताओं को “सेवाभाव” का मंत्र दिया है ..इससे प्रेरित हो एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी से आशीर्वाद प्राप्त कर मैंने आज प्लाज्मा डोनेट किया। अनुरोध है कोविड से  स्वस्थ हुए सभी जो फिट है वो प्लाज्मा दें।

बता दें कि पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा का एक लोकप्रिय चेहरा हैं । वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं । वहीं कोरोना संक्रमितों के इलाज में प्‍लाज्‍मा थेरेपी के काफी हद तक कारगर साबित होने की बात सामने आई है जिसके बाद प्लासमा डोनेट करने की अपील की जा रही है।

कोविड-19 : राजस्थान में पॉजिटिव मामलों की संख्या 20 हजार के पार, अब तक 459 लोगों ने गंवाई जान

Desk Team