कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के एक दिन बाद संजय सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में संजय सिंह अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गये।
उन्होंने कहा कि पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है और उन्होंने भी मोदी का समर्थन करने का फैसला किया है।
उन्नाव की पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे : प्रियंका गांधी
नड्डा ने कहा कि संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अमेठी राजघराने से जुड़े सिंह का अमेठी और आसपास के क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। इस क्षेत्र में रायबरेली भी आता है जो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। सिंह पहले भी भाजपा में रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



