Satara Doctor Suicide Case: हथेली पर लिखा सुसाइड नोट, 4 बार दुष्कर्म, 21 शिकायतें, आत्महत्या केस में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Summary :

Satara Doctor Suicide Case: दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से परेशान महाराष्ट्र के सतारा जिले की डॉक्टर ने आत्महत्या कर दी है साथ ही हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर और सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर कई आरोप लगाए है। बता दें कि फलटण उप-जिला अस्पताल में मेडिकल अधिकारी के रूप में तैनात डॉक्टर ने अपनी बाईं हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था और 5 महीनों में बार-बार दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। Satara Doctor Suicide Case: जाने आखिर क्या है पूरा मामला सतारा पुलिस ने फलटण तालुका…

Satara Doctor Suicide Case: दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से परेशान महाराष्ट्र के सतारा जिले की डॉक्टर ने आत्महत्या कर दी है साथ ही हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर और सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर कई आरोप लगाए है। बता दें कि फलटण उप-जिला अस्पताल में मेडिकल अधिकारी के रूप में तैनात डॉक्टर ने अपनी बाईं हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था और 5 महीनों में बार-बार दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Satara Doctor Suicide Case: जाने आखिर क्या है पूरा मामला

Satara Doctor Suicide Case
Satara Doctor Suicide Case (Source: social media)

सतारा पुलिस ने फलटण तालुका में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में दो आरोपियों में से एक प्रशांत बनकर को गिरफ्तार कर लिया है। सतारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुषार दोशी ने बताया कि बनकर को आज अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Maharashtra Doctor Suicide Note: हथेली पर एक नोट मिला

Maharashtra Doctor Suicide Note
Maharashtra Doctor Suicide Note (Source: social media)

एसपी दोशी ने कहा कि एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। उसकी हथेली पर एक नोट मिला है जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित दो लोगों के नाम हैं। उनके खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पीएसआई को ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। टीमों ने दोनों आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। पूरी जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Maharashtra Doctor Suicide

अधिकारियों ने बताया कि महिला डॉक्टर ने शुक्रवार को सतारा में आत्महत्या कर ली, उसने अपने हाथ पर एक नोट छोड़ा है जिसमें एक पुलिस अधिकारी और दो अन्य का नाम लिखा है। पीड़िता के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अपने काम को लेकर राजनीतिक दबाव में थीं। चचेरे भाई ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया, कि गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए उन पर पुलिस और राजनीतिक दबाव बहुत था। उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की।

ALSO READ: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान का दबाव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।