Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली आखिरी सांस

Summary :

Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे। आज मंगलवाल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 79 वर्ष की उम्र में सत्यपाल मलिक ने आखिरी सांस ली।  सत्यापाल मलिक जम्मू-कश्मीर,गोवा, बिहार  और मेघालय के राज्यपाल रह चुके हैं। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।#satyapalmalik — Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025 एक्स पर दी गई जानकारी सत्यपाल मलिक के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई। सत्यपाल…

Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे। आज मंगलवाल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 79 वर्ष की उम्र में सत्यपाल मलिक ने आखिरी सांस ली।  सत्यापाल मलिक जम्मू-कश्मीर,गोवा, बिहार  और मेघालय के राज्यपाल रह चुके हैं। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है।

एक्स पर दी गई जानकारी

सत्यपाल मलिक के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल भी थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी। इससे पहले भी कई बार उनके निधन की झूठी खबरें फैली थी, जिसकों उसके एक्स अकाउंट द्वारा खारिज किया गया था। आज एक्स पर उनके निधन की जानकारी भी दी गई।

Satyapal Malik Death
Satyapal Malik Death

उनके कार्यकाल में निरस्त हुआ अनुच्छेद 370

सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख – में विभाजित कर दिया गया था। आज इस फैसले की छठी वर्षगांठ है और इसी दिन सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली।

Satyapal Malik Death
Satyapal Malik Death

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Decision: बिहार के शारीरिक शिक्षकों की सैलरी डबल, 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Neha Singh