Kubeshwar Dham: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के धाम में भगदड़, दो की मौत, कई भक्त घायल

Summary :

Kubeshwar Dham: मध्य प्रदेश में कथावाचक प्रदीप मिश्रा का प्रसिद्ध कुबेश्वर धाम स्थित है यहां रुद्राक्ष बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत हो गई है और कई भक्त घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो भक्तों की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं भक्तों की भीड़ में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। भगदड़ मचने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई है। भक्तों का उमड़ा जनसैलाब कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए भक्तों का…

Kubeshwar Dham: मध्य प्रदेश में कथावाचक प्रदीप मिश्रा का प्रसिद्ध कुबेश्वर धाम स्थित है यहां रुद्राक्ष बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत हो गई है और कई भक्त घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो भक्तों की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं भक्तों की भीड़ में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। भगदड़ मचने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई है।

भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए भक्तों का जनलसैलाब उमड़ गया था। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को कांवड़ यात्रा भी निकाली जानी है जिससे भोपाल हाइवे् में भारी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा। इसी बीच भक्तों के सैलाब में भगदड मचने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई भक्तों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

Kubeshwar Dham: कथावाचक प्रदीप मिश्रा
Kubeshwar Dham: कथावाचक प्रदीप मिश्रा

जानें कौन हैं प्रदीप मिश्रा

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा सीहोर जिले के निवासी है और शुरूआत में मध्यप्रदेश के साथ आज देशभर में उनकी कथा का आयोजन किया जाता है। बता दें कि उनका प्रसिद्ध Kubeshwar Dham में लाखों की संख्या में भक्त कथा सुनने आते है। वहीं कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ गया है। सड़कें जाम से भरी है और आस पास रहने के लिए सभी होटल भी फुल है।

ALSO READ: Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली आखिरी सांस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।