Saurabh Bhardwaj News: हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश में पथराव, हिंसा और हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें सामने आ रही है, वहां हिंदुओं के साथ मॉब लिंचिंग कि जा रही है। इसी बीच वहां की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 2009 से 2024 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं थी लेकिन हिंसा भड़कने के बाद वह भारत में शरण ले रही है। इसी बीच आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से यह पूछा जाना चाहिए कि 2009 से 2024 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को क्यों शरण दी जा रही है। मोदी सरकार एक बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को क्यों शरण दे रही है?
Saurabh Bhardwaj News

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत देश में कड़ा विरोध किया जा रहा है। इसी बीच शेख हसीना ने 2024 से भारत में शरण ली हुई है, बांग्लादेश से पहले के करीबी रिश्ते के कारण और 2024 में सत्ता में परिवर्तन के चलते भारत ने शेख हसीना को भारत में शरण दी है लेकिन बांग्लादेश सरकार उन्हें सौंपने की मांग कर रही थी।
वहीं आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी आरोप लगाया है कि इन 15 वर्षों के दौरान, बांग्लादेश सरकार पर भाजपा द्वारा भारत में लाखों घुसपैठिए भेजने के आरोप लगाए गए हैं लेकिन मोदी सरकार एक बांग्लादेशी पूर्व प्रधानमंत्री को शरण क्यों दे रही है? सरकार उन्हें बिरयानी क्यों खिला रही है?
Now, PM should be asked to drop Sheikh Hasina who was PM of Bangladesh from 2009 to 2024.
During these 15 yrs, Bangladesh Govt has been accused by BJP for sending lacs of infiltrators into India
So why is Modi Govt sheltering a Bangladeshi PM ?
Why is Govt feeding her biryani… https://t.co/GHcrStnyb1
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 3, 2026
Violent Clash in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। मुहम्मद यूनुस सरकार में कभी हिंदू को मारा जा रहा है, तो कभी जलाया जा रहा है। 31 दिसंबर, बुधवार को यहां भीड़ ने एक और हिंदू शख्स खोकोन दास पर हमला किया। इस हमले में 50 वर्षीय दास घायल हो गए। जिसके बाद भीड़ ने उन्हें जिंदा जला दिया। उस्मान हादी की मौत के बाद हिंदू पर ये चौथा हमला है।
AAP Party News Today
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार, का आवारा कुत्तों की निगरानी का जिम्मा प्रभावी रूप से दिल्ली सरकार के स्कूल शिक्षकों को सौंपने वाले आदेशों का पर्दाफाश हो चुका है” अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद जिला मजिस्ट्रेट की सिफारिश और सभी सबूतों के बावजूद डीपीएस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत नहीं कर सके लेकिन आम आदमी पार्टी इन तुच्छ मामलों से नहीं डरती।
ALSO READ: ‘इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर…’ अजय चौटाला के विवादित बयान से सियासी उबाल


Download Android App
Download iOS App




