भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में रहने तक एससी/एसटी एक्ट और नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू रहेगी। शाह ने कहा कि चुनावी मौसम जल्द शुरू होगा और कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के बारे में झूठ फैलाने के लिए इस अवसर का इस्तेमाल करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी यह कह कर लोगों को गुमराह करेगी कि राजग सरकार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम तथा समाज के वंचित तबकों के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण खत्म कर देगी।
शाह ने कहा, “मैं स्पष्ट रूप से यह कहना चाहता हूं कि एससी/एसटी अधिनियम और आरक्षण तब तक लागू रहेगा जब तक भाजपा सरकार सत्ता में रहेगी।” उन्होंने छत्तीसगढ़ में एक जनसभा में यह बात कही। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



