बच्चों की मौज, आज इन राज्यों में स्कूल बंद, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Summary :

School Holiday Today: देश भर के कई राज्यों में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। कहीं भारी बारिश हो रही है, तो कहीं बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसी बीच, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में आज फिर बादल फटने की खबर आई है। उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देहरादून समेत प्रदेशभर के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश लगातार हो रही है। आज शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को भी भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए देहरादून के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में चलिए जानते है आज किन-किन…

School Holiday Today: देश भर के कई राज्यों में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। कहीं भारी बारिश हो रही है, तो कहीं बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसी बीच, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में आज फिर बादल फटने की खबर आई है। उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देहरादून समेत प्रदेशभर के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश लगातार हो रही है। आज शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को भी भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए देहरादून के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में चलिए जानते है आज किन-किन राज्यों में बच्चों की छुट्टी हैं.

Today School Closed or Not: आज इन राज्यों में स्कूल बंद

Today School Closed or Not
Today School Closed or Not

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। जिस वजह से गुरूवार को भी क्लास 1 से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित किया गया था। वहीं अन्य जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड समेत हिमाचल में भी भारी बारिश हो रही है। शिमला में सेंट एडवर्ड स्कूल के पास भारी भूस्खलन हुआ जिस वजह से सुरक्षा को देखते हुए 19 और 20 सितंबर 2025 को स्कूल बंद रहेगा।

State Wise School Holidays: यहां देखें कहां बंद है आज स्कूल

State Wise School Holidays
State Wise School Holidays

शिमला में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश का असर अब स्कूलों में पढ़ाई पर भी देखा जा रहा है। गुरूवार देर रात शिमला में भारी लैंडस्लाइड हुआ। जिस वजह से यहां के कई रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने दो दिन तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट भी किया गया है।

School Holiday Today, Himachal Landslide: 16 सितंबर को भी हुआ था लैंडस्लाइड

Himachal Landslide
Himachal Landslide

बता दें कि पिछले दिनों भी हिमाचल में भारी लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई थीं। इस कारण क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। अब एक बार फिर हिमलैंड में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे प्रशासन को सेंट एडवर्ड स्कूल को दो दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। इससे पहले भी, करीब दो सप्ताह पहले हुई भारी बारिश के चलते जिले के कई स्कूलों को कई दिनों तक बंद रखना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: CloudBurst in Himachal: किन्नौर में बादल फटने से मची भारी तबाही, वाहन, घर-बगीचे बहे, जंगल में भागे लोग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।