Russia Kamchatka Earthquake: 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट, जानें क्यों कांप रही है रूस की धरती

Summary :

Russia Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप बार बार भूकंप के झटकों से कांप उठा है। पूर्वी तट पर एक बार फिर 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। बता दें कि पहला भूकंप रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता का 85 किमी की गहराई पर आया था और कुछ समय बाद 6.0 तीव्रता का जोरदार झटका महसूस किया गया। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने प्रायद्वीप के पूर्वी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और निवासियों को सूचित किया जा रहा है। Russia Kamchatka Earthquake भूकंप के बाद अधिकारियों ने सामाजिक सुविधाओं और आवासीय भवनों…

Russia Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप बार बार भूकंप के झटकों से कांप उठा है। पूर्वी तट पर एक बार फिर 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। बता दें कि पहला भूकंप रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता का 85 किमी की गहराई पर आया था और कुछ समय बाद 6.0 तीव्रता का जोरदार झटका महसूस किया गया। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने प्रायद्वीप के पूर्वी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और निवासियों को सूचित किया जा रहा है।

Russia Kamchatka Earthquake

Russia Kamchatka Earthquake
Russia Kamchatka Earthquake

भूकंप के बाद अधिकारियों ने सामाजिक सुविधाओं और आवासीय भवनों का तत्काल निरीक्षण शुरू कर दिया है। सभी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 1.5 मीटर तक की लहरें उठने की उम्मीद है, जबकि अधिक घनी आबादी वाले पेट्रोपावलोव्स्क क्षेत्र में भी लहरे उठने का अनुमान है।

Tsunami Alert in Russia: सुनामी का खतरा

Russia Kamchatka Earthquake
Russia Kamchatka Earthquake

रूस के कामचटका में एक के बाद एक कई भूकंप के झटके लगे है। जिससे सुनामी का खतरा बढ़ने की संभावना है। बता दें कि सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है औऱ लगभग 30 से 62 मीटर तक सुनामी की ऊंची लहरें देखी गई है।

Russia Earthquake: समुद्र के नीचे गहरी खाई

कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है, जो इसे एक भूकंपीय गर्म क्षेत्र बनाता है। बता दें कि इस क्षेत्र में समुद्र के नीचे गहरी खाई है। अलास्का-अलेउतियन सबडक्शन दुनिया भर में सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय सिस्टमों में से एक है। जिससे कई भूकंपों के साथ ही तटीय और समुद्री भूस्खलन ने सुनामी उत्पन्न की है। इस क्षेत्र में 130 से अधिक ज्वालामुखी है। प्लेटों में लगातार हलचल के बाद भूकंप के जोरदार झटके लगे है।

ALSO READ: सुबह-सुबह कांप उठा रूस, 7.1 तीव्रता से हिली धरती, इन देशों में भी सुनामी का अलर्ट जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।