मम्मियों की मौज, पैक नहीं करना पड़ेगा लंच बॉक्स; दशहरा-दिवाली में इतनों दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Summary :

School Holidays in October: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। और बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दिवाली और भाई दूज जैसे कई त्योहार हैं। इसी के चलते, स्कूलों के बंद होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दशहरा और दिवाली के लिए स्कूल और कालेजों में हॉलिडे का ऐलान हो गया है। जारी आदेश के मुताबिक़, दुर्गा पूजा और दिवाली में छह-छह दिन की छुट्टी मिलेगी। अगर आप रविवार को शामिल कर लेंगे तो यह छुट्टियां बढ़कर 8 हो जाएंगी। ऐसे में चलिए जानते है आगामी माह अक्टूबर में कितने दिनों…

School Holidays in October: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। और बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दिवाली और भाई दूज जैसे कई त्योहार हैं। इसी के चलते, स्कूलों के बंद होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दशहरा और दिवाली के लिए स्कूल और कालेजों में हॉलिडे का ऐलान हो गया है। जारी आदेश के मुताबिक़, दुर्गा पूजा और दिवाली में छह-छह दिन की छुट्टी मिलेगी। अगर आप रविवार को शामिल कर लेंगे तो यह छुट्टियां बढ़कर 8 हो जाएंगी। ऐसे में चलिए जानते है आगामी माह अक्टूबर में कितने दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।

School Holidays in October

School Holidays: बिहार में कब-कब रहेंगे स्कूल बंद?

बिहार में त्योहारों को देखते हुए स्कूल हॉलिडे की घोषणा हो चुकी है। दुर्गा पूजा और दिवाली पर बच्चों की मौज होने वाली है। इस दौरान उनकी छुट्टियां अधिक पड़ने वाली है। दुर्गा पूजा में चार दिन 29, 30 सितंबर, 1 और 2 अक्टूबर 2025 को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। अगर प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ स्कूलों में 3 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।

Dussehra School Holidays: झारखंड में कितने दिन बंद है स्कूल?

झारखंड में प्राइवेट स्कूलों में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। हालांकि, सरकारी स्कूलों में सिर्फ 4 दिन यानी 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कुछ स्कूल 6 अक्टूबर को खुलेंगे।

छत्तीसगढ़ में कितने दिन बंद हैं स्कूल?

छत्तीसगढ़ में दशहरा के मौके पर 6 दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक रहेगा। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जो गांधी जयंती का राष्ट्रीय अवकाश भी है। दिवाली की छुट्टियां (कुल 6 दिन) 20 से 25 अक्टूबर, 2025 तक रहेंगी। रविवार, 26 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा और स्कूल सोमवार, 27 सितंबर को खुलेंगे।

School Holidays in October: दिल्ली में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?

तारीख दिन त्यौहार / अवसर स्कूल बंद
2 अक्टूबर 2025 गुरुवार दशहरा (Dussehra) हाँ
7 अक्टूबर 2025 मंगलवार महर्षि वाल्मीकि जयंती हाँ
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार करवा चौथ (Karwa Chauth) हाँ
18 अक्टूबर 2025 शनिवार धनतेरस (Dhanteras) संभावित*
21 अक्टूबर 2025 मंगलवार दिवाली (Diwali) हाँ
22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) हाँ
23 अक्टूबर 2025 गुरुवार भाई दूज (Bhai Dooj) हाँ

UP School Holidays: उत्तर प्रदेश में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

तारीख दिन त्योहार / अवसर स्कूल बंद
1 अक्टूबर 2025 बुधवार महानवमी हाँ
2 अक्टूबर 2025 गुरुवार महात्मा गांधी जयंती, विजयदशमी हाँ
7 अक्टूबर 2025 मंगलवार महर्षि वाल्मीकि जयंती हाँ
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार करवा चौथ संभवतः
13 अक्टूबर 2025 सोमवार अहोई अष्टमी संभवतः
18 अक्टूबर 2025 शनिवार धनतेरस संभवतः (शनिवार)
20 अक्टूबर 2025 सोमवार नरक चतुर्दशी संभवतः
21 अक्टूबर 2025 मंगलवार दीपावली हाँ
22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा हाँ
27 अक्टूबर 2025 सोमवार हलषष्ठी संभवतः
28 अक्टूबर 2025 मंगलवार छठ पूजा हाँ (पूर्वी यूपी में विशेष रूप से)

ये भी पढ़ें:‘सिर्फ एक ग्लास पानी और फल…कुछ ऐसे रखते हैं PM Modi नवरात्रि व्रत, वर्षों से निभा रहे हैं ये नियम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।