24 नवंबर को इन 5 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें क्यों रहेगी छुट्टी?

Summary :

School Holidays on 24 November: अक्टूबर में लंबी छुट्टी मिलने के बाद अब नवंबर में एक बार फिर स्कूल के बच्चे मज़े करेंगे। 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सभी सरकारी स्कूलों में अवकास घोषित किया गया है। यह तारीख सोमवार को पड़ रही है, इसलिए रविवार की वीकली छुट्टी के साथ मिलकर छात्रों और अध्यापकों को लगातार दो दिनों का आराम मिलने जा रहा है। इस कारण से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह छोटा सा मिनी वीकेंड बन गया है। Guru Tegh…

School Holidays on 24 November: अक्टूबर में लंबी छुट्टी मिलने के बाद अब नवंबर में एक बार फिर स्कूल के बच्चे मज़े करेंगे। 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सभी सरकारी स्कूलों में अवकास घोषित किया गया है। यह तारीख सोमवार को पड़ रही है, इसलिए रविवार की वीकली छुट्टी के साथ मिलकर छात्रों और अध्यापकों को लगातार दो दिनों का आराम मिलने जा रहा है। इस कारण से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह छोटा सा मिनी वीकेंड बन गया है।

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day: सोमवार को गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस

School Holidays on 24 November
Guru Tegh Bahadur Anniversary Day 2025 (credit-sm)

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस सिख इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक प्रसंग है। गुरु तेग बहादुर जी, सिखों के नौवें गुरु, धर्म, मानवता और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान संत-योद्धा थे। 1675 में औरंगज़ेब के धार्मिक अत्याचारों के विरुद्ध उन्होंने कश्मीरी पंडितों तथा असहाय लोगों की रक्षा करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च त्याग किया। उनका बलिदान केवल सिख धर्म के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज की धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए था।

Guru Tegh Bahadur Anniversary Day 2025: गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और सेवा के कार्यक्रम

Guru Tegh Bahadur Anniversary Day 2025
Guru Tegh Bahadur Anniversary Day 2025  (credit-sm)

सोमवार को मनाए जाने वाले शहीदी दिवस के अवसर पर देशभर में गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग गुरु जी के आदर्शों-सत्य, साहस, करुणा और न्याय को याद करते हैं। गुरु तेग बहादुर जी ने सिखाया कि अन्याय और अत्याचार के सामने खड़ा होना ही सच्चे धर्म का मार्ग है।

उन्होंने अपनी शहादत से यह संदेश दिया कि कमजोरों की रक्षा करना और सभी धर्मों का सम्मान करना मानवता का सर्वोच्च कर्तव्य है। आज भी उनका बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम समाज में सद्भाव, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं। गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस हमें याद दिलाता है कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए साहस और त्याग ही सबसे बड़ा मार्ग है।

इन राज्यों में सोमवार को छुट्टी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई राज्यों ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है कि सोमवार को सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे। इनमें यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड और चंड़ीगढ़ शामिल हैं। इन इलाकों में स्कूल कॉलेज के साथ साथ सरकारी ऑफिस, नगरपालिका,कोर्ट और अन्य सरकारी कार्यलाय बंद रहेंगे।

School Holidays on 24 November: इन राज्यों में बैंक बंद

Banks closed
Banks closed (credit-sm)

आरबीआई की 2025 की छुट्टियों की सूची के मुताबिक 24 नवंबर को कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस दिन काउंटर से मिलने वाली सेवाएं। जैसे नकद जमा, चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट और अकाउंट अपडेट-उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। बैंक 25 नवंबर से पुनः सामान्य रूप से कामकाज शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें: गला दबाया, थप्पड़ मारे, घसीटा और कमरे में किया बंद, मैडम के बेटे के पैर में लगी चोट तो स्टूडेंट को दी ऐसी सज़ा सुनकर कांप उठेंगे आप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।