रितेश, विवेक और आफताब ने साथ में फिर की मस्ती, जानिए कैसा है फिल्म Masti 4 का रिव्यु?

Summary :

Masti 4 First Review: Masti 4 को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म अब थिएटर में हैं। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी एक बार फिर से धमाकेदार मस्ती करते फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई थी और आज 21 साल के बाद 21 नवंबर को फिल्म मस्ती 4 रिलीज हुई है। जावेरी द्वारा की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और ट्विटर (एक्स) पर इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। जावेरी द्वारा ने इस बार किसी तरह कोई कसर नहीं छोड़ी है।…

Masti 4 First Review: Masti 4 को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म अब थिएटर में हैं। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी एक बार फिर से धमाकेदार मस्ती करते फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई थी और आज 21 साल के बाद 21 नवंबर को फिल्म मस्ती 4 रिलीज हुई है। जावेरी द्वारा की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और ट्विटर (एक्स) पर इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। जावेरी द्वारा ने इस बार किसी तरह कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Masti 4 First Review: जानिए फिल्म के बारे में 

Masti 4 First Review
Masti 4 First Review( Social Media)

नई फिल्म में रितेश, विवेक और आफताब अमर सक्सेना, मीत मेहता और प्रेम चावला के अपने रोल में हैं। कास्ट में एलनाज नोरौजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी और नतालिया जानोसजेक भी हैं। कहानी एक बार फिर तीन आदमियों की है जो अपनी रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िंदगी से खुश नहीं हैं और अपनी शादी के बाहर रिश्ते ढूंढ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म ‘Masti 4 ‘ की कहानी तीन दोस्तों की है।

रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय तीनों को अपनी लाइफ के उठा-पटक के बीच मस्ती की तलाश है। उन्हें पता लगता है कि उनकी पत्नियों का बाहर कहीं अफेयर चल रहा है। इन तीनों को लव वीजा के बारे मेंपता लगता है और वे विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। हालांकि, ये सफर इतना आसान नहीं, उनकी जिंदगी में मजेदार ट्विस्ट और टर्न का आना बाकी है।

मस्ती फ्रैंचाइज़ के बारे में

Masti 4 First Review( Social Media)
Masti 4 First Review( Social Media)

मस्ती फ्रैंचाइज़ की पहली फ़िल्म, मस्ती, 2004 में रिलीज़ हुई थी और इसे हिट माना गया था। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 34.14 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फ़िल्म का कुल नेट कलेक्शन 20.26 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि इसने विदेशों में 6.78 करोड़ रुपये कमाए। इस कॉमेडी-ड्रामा में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदासानी, अमृता राव, लारा दत्ता और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की IMDb रेटिंग 6.2 है और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

मस्ती फिल्म सीरीज़ का दूसरा पार्ट, ग्रैंड मस्ती, 2013 में रिलीज़ हुआ था। IMDb पर 4.5 की कम रेटिंग के बावजूद, फिल्म ने रिलीज़ के समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 145 करोड़ रुपये कमाए। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, भारत में फिल्म का कलेक्शन 102.2 करोड़ रुपये था, जबकि विदेशों में इसका कलेक्शन 14.38 करोड़ रुपये था।

तीसरा पार्ट, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, 2016 में रिलीज़ हुआ था। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, पूजा बनर्जी, उर्वशी रौतेला और दूसरे एक्टर लीड रोल में हैं। फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, यह फिल्म 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और दुनिया भर में 20.25 करोड़ रुपये कमा पाई। इंडिया में इसका टोटल नेट कलेक्शन 13.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज़ में इसने 1.73 करोड़ रुपये कमाए।

Also Read: जाने कैसी है मनोज बाजपेयी की Family Man Season 3? पढ़े सीरीज का रिव्यु

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।