High Blood Pressure और Stress को कम करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलु नुस्खे

Summary :

7 Natural Ways to Control High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम समस्या हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए खान-पान को अच्छा रखना चाहिए। रोजाना व्यायाम करने से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। कैफीन और शराब का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। नमक का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जड़ी-बूटियों का सेवन जरूर करें आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। आपको बता दें कि इस समस्या से सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं बल्कि, आज…

7 Natural Ways to Control High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम समस्या हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए खान-पान को अच्छा रखना चाहिए। रोजाना व्यायाम करने से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। कैफीन और शराब का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। नमक का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जड़ी-बूटियों का सेवन जरूर करें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। आपको बता दें कि इस समस्या से सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं बल्कि, आज के युवा भी परेशान हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और इसे नेचुरल तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 7 उपायों को जरूर आजमाएं। ये आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

high blood pressure ko control kaise kare
high blood pressure ko control kaise kare (Source: social media)

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए संतरा, नींबू, मौसमी और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये ब्लड वेसल्स को लचीला बनाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। हर दिन एक गिलास नींबू पानी या संतरे का जूस पीना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस बात का ध्यान रहे कि पैकेट वाले जूस की बजाय ताजे फलों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

How to Control High Blood Pressure in Winter: सर्दियों में ब्लड प्रेशर को ऐसे करें कंट्रोल

नियमित व्यायाम – प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक पैदल जरूर चलना चाहिए। जॉगिंग, साइकिल चलाना या नृत्य जैसी गतिविधि को करने से ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

संतुलित आहार लें – रोजाना अपने भोजन में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और मछली जैसे हेल्दी फूड्स को जरूर शामिल करें।

नमक का सेवन कम करें – नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और खाने के लेबल की जांच करें। प्रतिदिन \(1500\) मिलीग्राम या उससे कम ही नमक खाएं।

 how to control high blood pressure in winter
how to control high blood pressure in winter (Source: social media)

वजन नियंत्रित रखें – अगर आपका वजन भी हर दिन बढ़ रहा है, तो इसे कंट्रोल करना बेहद ज़रूरी है। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने के बहुत ज्यादा संभावना हो सकती है। बहुत अधिक वजन हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है, इसलिए स्वस्थ वजन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

पर्याप्त नींद लें – रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरूरी है। हर रात 6-8 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि नींद की कमी से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

धूम्रपान और शराब से बचें – धूम्रपान और शराब दोनों ही ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाए रखना बेहद ज़रूरी है।

तनाव कम करें – थकान और तनाव के कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ध्यान, योग या गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का अभ्यास करके तनाव को कम किया जा सकता है।

7 Natural Ways to Control High Blood Pressure: इन चीजों के सेवन से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

1. लहसुन

7 Natural Ways to Control High Blood Pressur
7 Natural Ways to Control High Blood Pressur (Source: social media)

लहसुन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से रोकता है और नसों की ब्लॉकेज को कम करता है और ब्लड थिनर की तरह काम करता है। सुबह खाली पेट 2 कच्ची लहसुन की कलियां पानी के साथ निगल लें। लहसुन को छांव में सुखाकर उसका पाउडर बनाएं और ¼ से ½ चम्मच तक रोज सुबह लें।

लहसुन के फायदे

  • ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से घटाता है।
  • कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है।
  • इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

काली मिर्च

how to control high blood pressure in winter
how to control high blood pressure in winter (Source: social media)

काली मिर्च को ब्लड प्रेशर का नेचुरल बैलेंसर भी कहा जाता है। काली मिर्च में पाया जाने वाले पाइपरिन जो सारे गुणों से भरपूर है। यह न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर में सूजन, इंफ्लेमेशन, और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है। 1 कप गुनगुने पानी में 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर पी लें। इसे रेगुलर लेने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है, अचानक बीपी बढ़ जाने पर भी ये नुस्खा काफी काम आता है।

काली मिर्च के फायदे

  • हाई बीपी को कंट्रोल करता है।
  • हाई हार्ट रेट को कम करता है।
  • डाइजेशन और लीवर फंक्शन को सुधारता है।

आंवला

how to control high blood pressure in winter
how to control high blood pressure in winter (Source: social media)

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी है। यह ब्लड वेसल्स को आराम देता है, और नसों को मजबूत करता है जिससे कार्डियो हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ½ से 1 चम्मच आंवला पाउडर सुबह खाली पेट और रात को सोते समय खा लें। आंवला का जूस, मुरब्बा या सूखे आंवले का इस्तेमाल करें।

आंवला के फायदे

  • ब्लड प्रेशर को कम करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को घटाता है।
  • गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।
  • नसों को स्वस्थ और लचीला बनाता है।

Also Read: Restaurant Style में घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पाव भाजी, बच्चें बार-बार करेंगे Demand

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।