Restaurant Style में घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पाव भाजी, बच्चें बार-बार करेंगे Demand

Summary :

Pav Bhaji Recipe in Hindi:  बाहर का चटपटा खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन रोजाना बाहर का खाना खाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। आप घर पर ही इस चटपटी डिश को बना सकते हैं। पाव-भाजी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। खासतौर पर इसे महाराष्ट्र में बड़े चाव से खाया जाता है। पाव-भाजी एक ऐसी डिश है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। वैसे तो लोगों को बाजार वाली पाव-भाजी बहुत टेस्टी लगती है, लेकिन बीमार होने से बेहतर है कि इस डिश को आप घर पर ही बनाएं। कुछ…

Pav Bhaji Recipe in Hindi:  बाहर का चटपटा खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन रोजाना बाहर का खाना खाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। आप घर पर ही इस चटपटी डिश को बना सकते हैं। पाव-भाजी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। खासतौर पर इसे महाराष्ट्र में बड़े चाव से खाया जाता है। पाव-भाजी एक ऐसी डिश है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। वैसे तो लोगों को बाजार वाली पाव-भाजी बहुत टेस्टी लगती है, लेकिन बीमार होने से बेहतर है कि इस डिश को आप घर पर ही बनाएं।

कुछ हेल्दी सब्जियों से पाव-भाजी को स्वादिष्ट बनाया जाता है। आइए हम आपको इस टेस्टी और हेल्दी पाव-भाजी की रेसिपी बताते हैं, जिसे आप घर पर बहुत असानी से बना सकते हैं।

Pav Bhaji Recipe in Hindi: पाव भाजी बनाने की सामग्री और विधि

Pav Bhaji Recipe in Hindi
Pav Bhaji Recipe in Hindi (Source: social media)
  • पाव
  • आलू- 2-3 मध्यम साइज
  • फूल गोभी- 1 कप
  • गाजर- 1/2 कप
  • मटर- 1/2 कप
  • प्याज- 1 बड़ा, बारीक कटा हुआ
  • टमाटर प्यूरी- 1.5 कप
  • शिमला मिर्च- 1/2 कप, बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1-2 चम्मच
  • पाव भाजी मसाला- 2-3 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1-2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • मक्खन/तेल
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस- 1 चम्मच

    pav bhaji samagri
    pav bhaji samagri (Source: social media)

सबसे पहले आलू, गाजर, फूल गोभी और मटर को धोकर काट लें। इसके बाद इन सब्जियों को एक प्रेशर कुकर में डालकर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं, फिर इसे अच्छी तरह एक सीटी आने तक उबाल लें।

कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद सब्जियों को निकाल लें। अब इन सब्जियों को अच्छी तरह मैश कर लें, इसके बाद एक बड़ी कड़ाही या तवा गर्म करें। फिर इसमें मक्खन और थोड़ा तेल डालकर इसे गर्म होने दें।

अब गर्म मक्खन में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर इसे हल्का गुलाबी होने तक भून लें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर उसे लगभग 1-2 मिनट तक भूनें।

pav bhaji kaise banate hai
pav bhaji kaise banate hai (Source: social media)

अब इन भूनी हुई सामग्री में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। अब टमाटर प्यूरी और नमक मिलाएं। मसालों को तब तक पकाएं जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे।

इसके बाद तैयार मसाले में मैश की हुई सब्जियां डाल लें। अब आप जरूरत के हिसाब से भाजी में पानी मिला लें, इस भाजी को 5-6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।

अब अंत में बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिला लें और गैस को बंद कर दें। इसके बाद एक तवा गरम करके उस पर एक बड़ा टुकड़ा मक्खन डालें, इस मक्खन में चुटकी भर पाव भाजी मसाला और थोड़ा हरा धनिया डालकर इसे मिला लें।

अब आप पाव को बीच से काटें और मक्खन वाले तवे पर रख दें। इस पाव को आप दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेक लें। अब आप गरमा गरम भाजी के ऊपर एक टुकड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर इसे सेके हुए पाव, बारीक कटे प्याज और नींबू के टुकड़ों के साथ सर्व करें।

Also Read: Restaurant-Style गाजर का हलवा अब घर पर, बच्चों से लेकर बड़ों तक सब हो जाएंगे फैन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।