Restaurant-Style गाजर का हलवा अब घर पर, बच्चों से लेकर बड़ों तक सब हो जाएंगे फैन

Summary :

Gajar Halwa Recipe in Hindi: सर्दियां आते ही गाजर का हलवा न बनाया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। जब भी कुछ मीठा खाने का मन होता है, तो सबसे पहले गाजर का हलवा ध्यान में आता है। बहुत से लोग गाजर का हलवा बनाने में मावा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बिना मावे के गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं। आइए जानते हैं, बिना मावे के गाजर का हलवा कैसे बना सकते हैं, जो स्वाद और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। Gajar Halwa Ingredients: गाजर का हलवा बनाने की सामग्री…

Gajar Halwa Recipe in Hindi: सर्दियां आते ही गाजर का हलवा न बनाया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। जब भी कुछ मीठा खाने का मन होता है, तो सबसे पहले गाजर का हलवा ध्यान में आता है। बहुत से लोग गाजर का हलवा बनाने में मावा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बिना मावे के गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं। आइए जानते हैं, बिना मावे के गाजर का हलवा कैसे बना सकते हैं, जो स्वाद और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Gajar Halwa Ingredients: गाजर का हलवा बनाने की सामग्री

Gajar Halwa Ingredients
Gajar Halwa Ingredients (Source: social media)
  • 1 किलो गाजर (धोकर कद्दूकस की हुई)
  • ½ लीटर फुल क्रीम दूध
  • 200 ग्राम चीनी
  • 1 टेबलस्पून घी
  • ½ टीस्पून इलायची पाउडर
  • कटे हुए काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता (जैसे पसंद हों)

Gajar Halwa Recipe in Hindi: हलवा बनाने का आसान तरीका

हलवा बनाने का आसान तरीका
हलवा बनाने का आसान तरीका (Source: social media)
  1. सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। एक प्रेशर कुकर में गाजर और एक गिलास पानी डालें। इसे 1 या 2 सीटी आने तक पकाएं।
  2. सीटी निकलने के बाद कुकर को ठंडा करें और गाजर को छानकर सारा पानी निचोड़ लें।
  3. अब एक गहरी कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गरम हो जाए, तो उसमें उबली हुई गाजर डालें और उसे धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक भूनें, जब तक वह हल्की सुनहरी न हो जाए, इसके बाद उसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दूध अच्छे से गाजर में मिल जाए।
  4. जब दूध लगभग सूख जाए और गाजर नरम होकर रंगत बदलने लगे, तब उसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में वह फिर गाढ़ा हो जाएगा।
  5. अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें और हलवे को अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
  6. गाजर का हलवा गर्म खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप चाहे तो इसे ठंडा करके भी खा सकते हैं। अगर आप मेवे का सेवन करते हैं, तो इसमें ऊपर से थोड़ा ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। गाजर फाइबर, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ठंड में यह शरीर को गर्मी देता है और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

Also Read: सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो खाने के बाद ऐसे करें गुड़ का सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।