भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को अभी तक आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर पर आरोपों के बारे में बैंक से कोई जवाब नहीं मिला है। सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने आज यह जानकारी दी।
सेबी के अलावा सीबीआई सहित कई अन्य एजेंसियां कोचर और उनके परिवार से संबंधित मामले में गड़बड़ियों की जांच कर रही हैं। यह मामला वीडियोकॉन समूह और कुछ अन्य इकाइयों को कर्ज देने से संबंधित है।
सेबी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में त्यागी ने कहा , ‘‘ हमें अभी तक आईसीआईसीआई बैंक से जवाब नहीं मिला है। ’’ जो मामले जांच के दायरे में हैं उनमें बैंक द्वारा 2012 को वीडियोकॉन समूह को दिया गया कर्ज और ऋण के पुनर्गठन में कोचर के परिवार के सदस्यों की भूमिका।
कोचर और उनके परिवार के सदस्यों पर कुछ इकाइयों को दिए गए कर्ज में लेनदेन और हितों के टकराव का आरोप है। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को घोषणा की थी कि इस मामले में बाहरी जांच पूरी होने तक चंदा कोचर अवकाश पर जा रही हैं। संदीप बख्शी को बैंक का मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



