कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर है। उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसी के मद्देनज़र राहुल गांधी का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात की सरकार, गुजरात की जनता चलाएगी। वो दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगी। राहुल ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं, हमें कांग्रेस की सरकार बनानी है। गुजरात की सरकार यहां से ही चलनी चाहिए, दिल्ली से नहीं।
अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज राहुल जामनगर, मोरबी और राजकोट जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल कई जगह रुक कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और किसानों से भी चर्चा करेंगे।
ये है राहुल का आज का कार्यक्रम..
– जामनगर जिले के रामपुर पाटिया इलाके में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे
– कॉर्नर मीटिंग, गांधी चौक, ध्रोल (कालावाड़)
– मोरबी जिले के टंकारा में किसान सभा को संबोधित करेंगे
– पीपलिया राज गांव में डेयरी किसानों से मुलाकात करेंगे
– अमरसा रेलवे क्रॉसिंग के साथ मिल्क प्लांट के लोगों से मुलाकात
– राजकोट के हेमु गढ़वी हॉल में बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे
आपको बता दें कि राहुल गांधी के गुजरात दौरे का पटेल समाज के नेता हार्दिक पटेल ने स्वागत किया था। सोमवार को राहुल गांधी ने नोटबंदी, रोजगार और जीएसटी के लिए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा था कि ‘हिंदुस्तान में जो कमज़ोर, ग़रीब है। उसके लिए इनके दिल में जगह नहीं है। लेकिन अमीर के लिए ये सब दरवाज़े खोल देते हैं।’ इसके अलावा राहुल ने अपने दौरे के पहले दिन द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की, पूजा करने के बाद राहुल रोड भी किया।


Download Android App
Download iOS App




