केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एलान किया कि जम्मू-कश्मीर में गड़बड़ फैलाने के लिए पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से धन हासिल करने वाले सभी लोगों को प्रदान की जा रही सुरक्षा की समीक्षा की जायेगी। श्री सिंह ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि सुरक्षा बलों का मनोबल काफी ऊंचा है।
सुरक्षा बल किसी भी परिस्थिति का जवाब देने को भी पूरी तरह तैयार हैं। श्री सिंह परोक्ष रूप से अलगाववादी और उन नेताओं पर निशाना साध रहे थे जिन्हें कश्मीर घाटी में सुरक्षा हासिल है। अलगाववादियों पर पाकिस्तान और आईएसआई से धन लेकर घाटी में गड़बड़ फैलाने के आरोप लगते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



