नई दिल्ली : रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ। कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी कैबिनेट में फेरबदल के साथ-साथ 4 मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ। मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ गया है। ये सभी अब कैबिनेट मंत्री हो गए हैं।
शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा किया गया। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। निर्मला पहली पूर्णकालीन महिला रक्षा मंत्री बनी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी 2 बार इस विभाग को संभाल चुकी हैं। वहीं सुरेश प्रभु के रेल मंत्रालय छोड़ने के बाद पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल के पास कोयला मंत्रालय भी रहेगा।
स्मृति ईरानी को संचार मंत्री बनाया गया है। टैक्सटाइल मंत्रालय भी स्मृति ईरानी के पास रखा गया है। नितिन गडकरी को गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उमा भारती को पेयजल-सफाई मंत्री बनाया गया है। हरदीप पुरी को आवास और शहरी मामलों (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अल्फ़ोंस को पर्यटन और राज्य मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्रालय दिया गया है। आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय राज्य मंत्री बनाया गया है। अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। विजय गोयल से खेल मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा वापस लिया गया है। राज्यवर्धन राठौड़ को इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राठौड़ सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री भी बने रहेंगे। विजय गोयल को अब संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है. नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास और खनन मंत्रालय सौंपा गया है।
इसके अलावा मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मंत्रालय सौंपा गया है। अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। राजकुमार सिंह को ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय मिला है।
वहीं सुरेश प्रभु अब नहीं होंगे रेल मंत्री। सुरेश प्रभु ने किया ट्वीट कर कहा कि सभी 13 लाख रेलवे के कर्मचारियों का उनके साथ और प्यार के लिए शुक्रिया। मैं हमेशा इन पलों को याद करूंगा. उन्हें वाणिज्य मंत्री बनाया गया है।
I congratulate my colleagues @dpradhanbjp, @PiyushGoyal, @nsitharaman and @naqvimukhtar on joining the Union Cabinet.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2017
Thanks to all 13 Lacs+ rail family for their support,love,goodwill.I will always cherish these memories with me.Wishing u all a great life
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) September 3, 2017
Full List of Modi Cabinet Minister & Portfolios:
केबिनेट मंत्री :
- राजनाथ सिंह : गृह
- सुषमा स्वराज : विदेश
- अरुण जेटली : वित्त, कॉर्पोरेट मामले
- नितिन जयराम गडकरी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा पोत मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण
- सुरेश प्रभु : वाणिज्य एवं उद्योग
- डीवी सदानंद गौड़ा : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन
- उमा भारमी: पेयजल एवं स्वच्छता
- रामविलास पासवान : खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
- मेनका गांधी : महिला एवं बाल विकास
- अनंत कुमार : रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य
- रवि शंकर प्रसाद : विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- जगत प्रकाश नड्डा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- अशोक गणपति राजू : नागरिक उड्डयन
- अनंत गीते : भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम
- हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
- नरेन्द्र सिंह तोमर : ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन
- चौधरी बीरेंद्र सिंह : इस्पात
- जुएल ओराम : आदिवासी मामले
- राधा मोहन सिंह : कृषि एवं किसान कल्याण
- थावरचंद गहलोत : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- स्मृति जुबीन ईरानी : कपडा और सूचना एवं प्रसारण
- डॉ. हर्षवर्धन : विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
- प्रकाश जावडेकर : मानव संसाधन विकास
- धमेंद्र प्रधान : तेल एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता
- पीयूष गोयल: रेल, कोयला
- निर्मला सीतारमण : रक्षा मंत्रालय
- मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामले
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- राव इंद्रजीत सिंह : योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रासायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री
- संतोष कुमार गंगवार : श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- श्रीपद येसो नाइक : आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक उपचार, यूनानी, सिद्धा तथा होम्योपैथी (आयुष) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- जितेंद्र सिंह : पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
- महेश शर्मा : संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु राज्य मंत्री
- गिरिराज सिंह : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- 7. मनोज सिन्हा : संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री
- राज्यवद्र्धन राठौड़ : युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री
- राज कुमार सिंह : ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- हरदीप सिंह पुरी : आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- अल्फोन्स कन्ननथनम : पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
राज्यमंत्री :-
- विजय गोयल : संसदीय कार्य , सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन
- राधाकृष्णन पी: वित्त, जहाजरानी
- एसएस आहलुवालिया: पेयजल एवं स्वच्छता
- रमेश चंदप्पा जिगिजनागी:पेयजल एवं स्वच्छता
- रामदास आठवले: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता।
- विष्णु देव साय: इस्पात
- रामकृपाल यादव:ग्रामीण विकास
- हंसराज गंगाराम अहीर: गृह
- हरिभाई परथी भाई चौधरी: खनन, कोयला
- रोजेन गोहेन : रेल
- जनरल (से. नि.) वी के ङ्क्षसह : विदेश
- परषोत्तम रुपाला: कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायती राज
- कृष्ण पाल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- जसवंत सिंह सुमनभाई भभोर: आदिवासी मामले
- शिव प्रताप शुक्ला: वित्त
- अश्विनी कुमार चौबे: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- सुदर्शन भगत: आदिवासी मामले
- उपेन्द्र कुशवाहा: मानव संसाधन विकास
- किरेन रिजिजू: गृह
- वीरेंन्द्र कुमार: महिला एवं बाल विकास , अल्पसंख्यक मामले
- अनंतकुमार हेगड़े: कौशल विकास एवं उद्यमिता
- एम. जे अकबर: विदेश
- साध्वी निरंजन ज्योति: खाद्य प्रसंस्करण
- वाई एस चौधरी: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान
- जयंत सिन्हा: नागरिक उड्डयन
- बाबुल सुप्रिया: भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम
- विजय सांपला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- अर्जुन राम मेघवाल: संसदीय कार्य , जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण
- अजय टमटा: कपडा
- कृष्णा राज : कृषि एवं किसान कल्याण
- मनसुख एल. मंडाविया: सडक परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक
- अनुप्रिया पटेल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- सी आर चौधरी: उपभोक्ता मामले, खाद्य आपूर्ति , वाणिज्य एवं उद्योग
- पी. पी. चौधरी: विधि, न्याय, कंपनी मामले
- सुभाष रामराव भामरे: रक्षा
- गजेंन्द्र सिंह शेखावट: कृषि एवं किसान कल्याण


Download Android App
Download iOS App








