मुजफ्फरपुर : कई अपराधिक मामलों में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली के पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन की पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले में आज बिहार में मुजफ्फरपुर के केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सी बी आई) की विशेष अदालत में पेशी हुई।
सीबीआई की विशेष न्यायाधीश श्रीमती अनुपमा कुमारी की अदालत में यहां पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। पेशी के दौरान पूर्व सांसद से उनका नाम, उम्र,पिता का नाम और पता पूछा गया।

– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



