मुंबई : शिवसेना ने जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ बयान के लिए आज शरद पवार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राकांपा प्रमुख ने हमेशा ही जाति आधारित राजनीति का ‘‘समर्थन’’ किया है। इसके साथ ही शिवसेना ने कहा कि पवार का राजनीतिक रूख एक समान नहीं रहा है। पार्टी ने कहा कि उनका यह बयान कि आरक्षण आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दिया जाना चाहिए, सिर्फ प्रशंसा प्राप्त करने के लिए है।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि पवार महाराष्ट्र के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नेता हैं। लेकिन वह राजनीति में जो रूख अख्तियार करते हैं, उस पर कभी भी कायम नहीं रहते। वह हमेशा जाति आधारित राजनीति के समर्थक रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



