जालंधर : पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन ने कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में 26 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने आज कहा कि निगम कर्मियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनका गुजर बसर करना मुश्किल हो गया हैं।
उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही वेतन जारी नहीं हुआ तो 26 फरवरी से सफाई कर्मचारियों सहित अन्य वि?भागों में कार्यरत निगम कर्मचारी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जाएंगे। श्री ग्रेवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले ब्यास दरिया परियोजना पर बैठक करने आये जालंधर के चारों विधायकों बावा हैनरी, परगट सिंह, राजिन्द, बेरी और सुशील रिंकू की धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के साथ बहसबाजी हो गई थी।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ विधायकों की ओर से किये गये दुर्व्यवहार के खिलाफ फेडरेशन विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी, डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपकर विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं फेडरेशन को इंसाफ दिलाने की मांग करेगी। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों ने आज विधायक बाबा हैनरी का पुतला जलाकर प्रदर्शन भी किया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



