शत्रुघ्न सिन्हा ने की PM मोदी की तारीफ, ट्रंप से मुलाकात पर बोले- ‘तेरा जादू चल गया’

Summary :

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘फ्रांस में अमेरिका के साथ आपने (पीएम मोदी) द्विपक्षीय बैठक के दौरान बहुत अच्छी तरह से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हमेशा से कडवाहट उगलने वाले कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा इस बार उनकी तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात पर ट्वीट किए है। शत्रुघ्न ने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘फ्रांस में जी-7 में द्विपक्षीय बातचीत को आपने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया। हम सभी सांस रोक कर इस मुलाकात का इंतजार कर रहे थे। आपका अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ तालमेल और केमिस्ट्री बहुत बढ़िया थी। यह बात सभी को बहुत स्पष्ट हो गई।’ 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘फ्रांस में अमेरिका के साथ आपने (पीएम मोदी) द्विपक्षीय बैठक के दौरान बहुत अच्छी तरह से बातचीत की। ट्रंप के साथ तालमेल और केमिस्ट्री सभी को देखने में अच्छा लगा। आपके आकर्षण और कूटनीति के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के जादू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अद्भुत काम किया। भले ही वो फिल्म न चली हो लेकिन तेरा जादू चल गया। 

राहुल गांधी बोले- कई मुद्दों पर सरकार से असहमत, लेकिन कश्मीर भारत का आंतरिक मामला

गौरतलब है की प्रधानमंत्री हाल ही में तीन देशों के डोरे पर गए थे। इसी दौरान पीएम मोदी ने जी-7 बैठक में पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी जी-7 बैठक से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कश्मीर का भी मुद्दा उठा। पीएम मोदी ने दृढ़ता से स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मामले में उसे किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

Desk Team