Punjab: शिरोमणि अकाली दल (SAD ) ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी की जिसमें पंजाब की 13 में से सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
Highlights:
- पंजाब की अकाली दल ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
- 13 में से सात उम्मीदवारों के नाम की हुई घोषणा
- उम्मीदवारों की घोषणा ‘खालसा सिरजन दिवस’ के ऐतिहासिक एवं पवित्र मौके पर की गयी
एसएडी नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि एसएडी प्रमुख सुखबीर बादल ने सात वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया है। चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा
चुनावी बिगुल फूंकने के लिए ‘खालसा सिरजन दिवस’ के ऐतिहासिक एवं पवित्र मौके को चुनते हुए उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है
- पटियाला से श्री एनके शर्मा।
- श्री अमृतसर साहिब से श्री अनिल जोशी।
- गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा।
- श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
- श्री फतेहगढ़ साहिब से एस बिक्रमजीत सिंह खालसा।
- फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह
- संगरूर से एस इकबाल सिंह झूंदा
बता दें कि पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए मत डाले जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



