शिवसेना ने की राहुल की तारीफ, बोले-पप्पू के आगे मोदी की लहर पड़ी फीकी

Summary :

NULL

शिवसेना सांसद संजय राउत एक बार फिर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला है। संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। राउत ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किए जाने के खिलाफ गुजरात के लोगों में रोष इस बात का संकेत है कि भाजपा को चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मोदी लहर फीकी पड़ गई है। संजय राउत का कहना है, ”3 साल पहले मोदी वाली लहर नहीं रही। 3 साल पहले लोगों के मन में विश्वास था कि कुछ ना कुछ बदलाव हो जाएगा। यही वजह है कि लोगों ने वोट दिया था।”  राउत ने संभवत: भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ”देश में सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति जनता है…मतदाता हैं।”

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी में अब वह बात नहीं रही। 2014 में जो लहर थी वो लहर नहीं है। बीजेपी को अब मेहनत करनी पड़ेगी, चुनाव मेहनत से जीतना पड़ेगा। शुक्रवार को संजय राउत ने कहा  ‘राहुल गांधी को 3 साल पहले BJP के लोग पप्पू कहकर पुकारते थे। लोग चिढ़ाते थे, खासकर BJP के लोग। संजय राउत ने कहा कि आज वह 3 साल पहले वाला पप्पू नहीं रहा। कांग्रेस पार्टी को उनके रूप में एक नेता मिला है।”

संजय राउत ने कहा, ”2014 के आम चुनाव में मोदी लहर थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह फीकी पड़ गई है। जीएसटी पेश किए जाने के बाद जिस तरह से लोग गुजरात की सड़कों पर मार्च कर रहे हैं, उससे लगता है कि वो (भाजपा) चुनौती का सामना करने जा रही है।” गुजरात चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद राउत की यह टिप्पणी आई है।

संजय राउत ने आगे कहा कि हमें दिख रहा है कि प्रधानमंत्री और अमित शाह का गृह राज्य होने के बावजूद गुजरात में बीजेपी को बहुत मेहनत और संघर्ष करनी पड़ रही है। हालांकि हमारी शुभकामनाएं है कि बीजेपी को गुजरात में जीतना चाहिए।

Desk Team