मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति से कांग्रेस और राहुल गांधी को तकलीफ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो गलती पं. नेहरू ने की थी, उसे नरेंद्र मोदी ने सुधारा है।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से राजनेताओं की बयानबाजी का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति है। यही राहुल गांधी और कांग्रेस की तकलीफ है। वे नहीं चाहते कि कश्मीर में शांति रहे।’
शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘कश्मीर में अशांति नेहरू के गलत फैसलों के कारण थी। अनुच्छेद 370 कश्मीर के लिए अभिशाप था, आतंकवाद का कारण था। इस अनुच्छेद ने कश्मीर की जनता का बहुत नुकसान किया। नेहरू ने जो गलती की थी, नरेंद्र मोदी ने उसे सुधार दिया। कांग्रेस परेशान क्यों है?’
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



