मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपने बायो में बड़ा बदलाव कर दिया है और अपने को ‘भाई और मामा‘ लिखा है। बायो में कहीं भी भारतीय जनता पार्टी का जिक्र नहीं है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से हटाने के बाद से चर्चाओं में हैं। उनकी हर गतिविधि पर सबकी नजर है। गुरुवार को उनके X अकाउंट के बायो में बड़ा बदलाव नजर आया। इसमें उन्होंने अपने को ‘भाई और मामा‘ बताया है।
चौहान के पिछले कुछ दिनों में ऐसे बयान आए हैं जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘राम-राम’ लिखा फिर उन्होंने यहां तक कहा कि अपने लिए कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा, उससे बेहतर मर जाना है। इसके अलावा पद त्यागने के बाद उन्होंने यही कहा, ‘जस की तस रख दीनी चदरिया।’ अब, उनके बायो में ‘भाई और मामा’ आ गया है। राज्य की सियासत में चौहान की पहचान बेटियों के मामा और बहनों के भाई के तौर पर है। अब, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो के जरिए भी यही कुछ बताने की कोशिश की है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




