प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रवर्तित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और कांग्रेस पार्टी के नेता मोती लाल वोरा की 16.38 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।
गृह मंत्री अमित शाह पर TMC का पलटवार, कहा- आरोप करें साबित या मांगे माफी
एजेंसी ने बताया कि जो संपत्ति जब्त की जा रही है उसमें मुंबई स्थित एक नौ मंजिला भवन शामिल है, जिसमें दो बेसमेंट हैं और वह 15,000 वर्ग मीटर में बना हुआ है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अपराध के धन से अर्जित 16.38 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की गई है।
धन शोधन निषेध कानून के तहत प्रमोटेड एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और उसके अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मोती लाल वोरा के खिलाफ जब्ती का प्रोविजनल आदेश जारी हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



