अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की एक शीर्ष सहयोगी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। एक दिन पहले व्हाइट हाउस का एक अन्य सदस्य भी वायरस से संक्रमित पाया गया था। एक की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंस की प्रेस सचिव केटी मिलर की स्वास्थ्य जांच शुक्रवार को हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं।
मीडिया पूल की रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि स्टाफ के सदस्य हाल ही में केटी मिलर के संपर्क में आए थे, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के संपर्क में नहीं। केटी मिलर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी स्टीफन मिलर की पत्नी हैं। व्हाइट हाउस ने पेंस और ट्रंप की रोजाना स्वास्थ्य जांच करवानी शुरू कर दी है, और राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हर तरह की सावधानी बरते जाने का दावा किया है। राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें मास्क पहनना पसंद नहीं है, क्योंकि यह उन पर ठीक नहीं दिखता है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखे गए
उन्होंने पिछले महीने कहा था कि उनका मानना है कि मास्क पहनने से विश्व के नेताओं और अन्य लोगों से उनकी अच्छी तरह बात नहीं हो पाएगी।nट्रंप ने एक पत्रकार से कहा था, “जैसा कि मैं राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, तानाशाहों, राजाओं, रानियों का अभिवादन करता हूं .. उस वक्त मास्क लगाए हुए मैं सही नहीं दिखता हूं, बल्कि खुद को असहज महसूस करता हूं।” व्हाइट हाउस में ट्रंप और अन्य अधिकारी चाहते हैं कि लोगों के बीच यह धारणा बने कि स्वास्थ्य संकट नियंत्रण में है और जल्द ही अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर आ जाएगी।अमेरिका में कोरोना से अब तक 76,000 से अधिक लोगों की मौ हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



