देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,662 हो गई है जबकि 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पुलिस कर्मी दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए हैं। अब इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस सहायता करने के लिए आगे आए हैं।

अजय देवगन ने काजोल के साथ की तस्वीर साझा
सुपरस्टार अजय देवगन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं,लेकिन इन दिनों देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से लगभग सभी सितारें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। अब इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल हो गया है और एक्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी तस्वीरें साझा कर यादों को ताजा कर रहे हैं। जी हां अजय देवगन ने हाल ही में पत्नी काजोल और अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश
अक्सर चर्चा का विषय बनी रहने वाली एक्ट्रेस सना खान इन दिनों रमजान के पाक महीने में ज्यादातर समय इबादत करने में बिता रही हैं। सना ने हाल ही में अपने इंस्टा से एक फोटो शेयर की जिसके बाद उन्हें एक शख्स ने ट्रोल करने की कोशिश करी लेकिन बिग बॉस फेम ने उसे तभी मुंह तोड़ जवाब दे दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर को ऐसे किया याद
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली जिसके बाद से बॉलीवुड में शौक की लहर आयी हुई है। जितने भी सितारों ने ऋषि कपूर के साथ काम किया है वो अब तक भी एक्टर की अचानक मौत हो जानें से उबर नहीं पाए हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ बातें एक लेख के माध्यम सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अमिताभ बच्चन हुए भावुक
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों से अपने विचार शेयर करने के लिए भी जानें जाते हैं इसके अलावा कभी वो पुरानी यादें भी साझा करते रहते हैं और फैन्स बिग बी के पोस्ट्स को काफी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में अमिताभ अपने इंस्टाग्राम पर श्री देवी और ऋषि कपूर को याद करते हुए भावुक हो गए।



Download Android App
Download iOS App



