ED Summons Arup Biswas: ED ने अल्केमिस्ट चिटफंड केस में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अरूप बिस्वास को बुधवार को समन भेजा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिस्वास ने केंद्रीय जांच एजेंसी ED से समय मांगा है।
Highlights
- अल्केमिस्ट चिटफंड केस में ममता सरकार के मंत्री अरूप बिस्वास को ED ने भेजा समन
- अरूप बिस्वास को गुरुवार (29 फरवरी, 2024) को बुलाया गया है
वहीं ईडी के अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि अरूप बिस्वास को गुरुवार (29 फरवरी, 2024) को बुलाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर बिस्वास केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने टीएमसी का रूख साफ कर चुके हैं।
ईडी ने क्या कहा?
ईडी के अफसर ने एक न्यूज़ एजेंसी से से बात करते हुए कहा कि मामले को लेकर कुछ सवाल अरूप बिस्वास से करने हैं। ऐसे में इस कारण उन्हें समन भेजा गया है। ये काफी जरूरी है। हालांकि केस को लेकर बिस्वास ने कुछ नहीं कहा है।


Download Android App
Download iOS App




