कुवैत अग्निकांड: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने 12 जून को कुवैत के मंगफ इलाके में एक श्रमिक आवास सुविधा में लगी भीषण आग की घटना में कम से कम 40 भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
- कुवैत के मंगफ इलाके में एक श्रमिक आवास सुविधा में आग लग गई
- आग की घटना में कम से कम 40 भारतीयों की मौत हो गई
- CM स्टालिन ने कुवैत अग्निकांड पर शोक जताया है
मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्ति की
CM MK स्टालिन ने कहा, “मैं यह खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं कि कुवैत के मंगब में जिस इमारत में श्रमिक रह रहे थे, उसमें लगी आग में 40 से अधिक भारतीयों की मौत हो गई है। मैं भारी मन से सभी मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु अनिवासी तमिलों के कल्याण और पुनर्वास आयुक्तालय को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि क्या इस घटना में तमिलनाडु का कोई व्यक्ति घायल हुआ है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
आयुक्तालय ने हेल्पलाइन नंबर +91 1800 309 3793, +91 80 6900 9900 और +91 80 6900 9901 भी जारी किए हैं। CM स्टालिन ने कहा कि सभी घायलों का कुवैत के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय वहां भारतीय दूतावास और तमिल संघों के लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, आग की घटना में कम से कम 40 भारतीयों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि घायलों का कुवैत के पांच सरकारी अस्पतालों–अदन, जाबेर, फरवानिया, मुबारक अल कबीर और जाहरा में इलाज चल रहा है। इससे पहले, अस्पताल अधिकारियों का हवाला देते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भर्ती अधिकांश मरीज स्थिर हैं।


Download Android App
Download iOS App




