गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं को हल करते समय उनके प्रति सहानुभूति दिखाएं। सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के एक समूह को प्रौद्योगिकी के विकास के युग में एक बहुआयामी भूमिका के लिए खुद को तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बौद्धिक उत्कृष्टता के साथ – साथ व्यवहारिक चीजों को समान रूप से जानने की जरूरत है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों से लोगों के प्रति सहानुभूति पूर्वक बर्ताव करने के साथ – साथ उनकी समस्याएं हल करने का अनुरोध किया। सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अधिकारियों के करियर में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, कड़ मेहनत और उनके रोजर्मा के कामकाज में निरंतर उत्कृष्टता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की मदद की भावना के साथ जिम्मेदारी संभालना एक आईपीएस अधिकारी का सर्वोत्कृष्ट कार्य है। यहां आईपीएस अधिकारियों के 69 वें बैच को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए और लोगों की समस्याओं को शीघ्रता और दक्षता से हल करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग इष्टतम तरीके से होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि आईपीएस अधिकारियों के प्रति समाज की धारणा सकारात्मक होनी चाहिए और अधिकारियों को लोगों के प्रति संवेदनशीलता तथा सुरक्षा विकसित करनी चाहिए, ताकि वे लोग अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकें और उन्हें आसानी से समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ शासन सफलता का मंत्र है।


Download Android App
Download iOS App



