पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि वह माल एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की गुवाहाटी बैठक में छोटे करदाताओं को अधिक से अधिक राहत देने से जुड़ मुद्दे उठायेंगे। जीएसटी कॉउंसिल की 23 वीं बैठक में भाग लेने के लिए आज शाम गुवाहाटी केलिए प्रस्ताथन करने से उन्होंने कहा कि वह वहां कल की बैठक में बिहार की ओर से छोटे करदाताओं को अधिक से अधिक राहत देने से जुड़ मुद्दे उठायेंगे। इस बार की बैठक में 28 प्रतिशत के स्लैब में शामिल रोजर्मा की 200 से अधिक प्रकार चीजों पर कर की दर कम किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 10 दिन में राज्य के सभी जिलों के व्यावसायिक प्रतिनिधियों, अलग-अलग व्यावसायों से जुड़ संगठनों के प्रतिनिधियों, व कारोबारियों के साथ तीन बैठकें की गई’।
उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर जीएसटी कॉउंसिल की बैठक में एचएसएन कोड, इनवायस मैचिंग और रिटर्न की प्रक्रिया के सरलीकरण के साथ ही सभी करदाताओं के लिए त्रैमासिक विवरणी दाखिल करने व विलम्ब शुल्क को 200 रुपये प्रतिदिन से घटा कर 50 रुपये करने और आम उपभोक्ताओं के इनवायस पर कर सहित खुदरा मूल्य के उल्लेख के मुद्दे को उठायेंगे। सुशील ने कहा कि घर में उपयोग होने वाले सेनेटरी वेयर, सूटकेश, वाल पेपर, प्लाईवुड, अग्निशमन, स्टेशनरी से जुड़ सामान, घड़, वाद्ययंत्र आदि 200 से अधिक वस्तुओं पर कर की दर 28 से घट कर 18 प्रतिशत होने की संभावना है। इससे छोटे करदाताओं और उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



