रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर ‘‘चौकीदार चोर है’’ नारे का लगातार इस्तेमाल करने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की आलोचना की।
सीतारमण ने आरोप लगाया कि गांधी उच्चतम न्यायालय और कैग जैसे संस्थानों का सम्मान नहीं करते हैं जिसके फैसलों और रिपोर्ट में दिखाया गया है कि यह मुद्दा ऐसा नहीं है जिसे कांग्रेस हवा दे।
मायावती का PM पर निशाना, कहा-आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों के बावजूद आजाद घूम रहे
भाजपा नेता ने ‘‘चौकीदार चोर है’’ नारे को उच्चतम न्यायालय के फैसले से जोड़ने के लिए भी गांधी की आलोचना की। गांधी ने राफेल फैसले के सिलसिले में अपने बयान को लेकर 22 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय में खेद प्रकट किया था।


Download Android App
Download iOS App



