असम में हालात काबू में, 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया : असम DGP

Summary :

असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
महंत ने कहा कि हालात काबू में हैं और पुलिस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। 
डीजीपी ने बताया, ‘पत्थरबाजी की घटनाओं, वाहनों को आग लगाने और लोगों तथा संपत्ति पर हमलों का वीडियो बनाया गया है। हम इनमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।’
महंत ने कहा कि उपद्रव करने के लिये प्रदर्शनों में शामिल होने वाले ‘बुरे तत्वों’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
उन्होंने कहा, ‘हिंसा भड़काने में शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ 

Shera Rajput