Kerala में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

Summary :

Kerala: केरल में भारी बारिश का कहर जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। हालातों को देखते हुए केरल में मंगलवार को साल जिलों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। संबंधित जिला क्लेक्टर ने बताया कि वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की और एर्नाकुमल में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कोझिकोड में कॉलेजों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, उपरोक्त सभी जिलों में पीएससी और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धाति समय पर होंगी। इसी बीच, कन्नूर कलेक्टर ने थालास्सेरी, इरिट्टी और थालिप्परम्बा के तालुकों में शैक्षणिक संस्थानों…

Kerala: केरल में भारी बारिश का कहर जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। हालातों को देखते हुए केरल में मंगलवार को साल जिलों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। संबंधित जिला क्लेक्टर ने बताया कि वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की और एर्नाकुमल में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कोझिकोड में कॉलेजों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

हालांकि, उपरोक्त सभी जिलों में पीएससी और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धाति समय पर होंगी। इसी बीच, कन्नूर कलेक्टर ने थालास्सेरी, इरिट्टी और थालिप्परम्बा के तालुकों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। लेकिन, शिक्षकों को अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को वायनाड और अन्य उत्तरी केरल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

वायनाड मुंडकाई क्षेत्र में भी भारी बारिश हो रही है। बाणासुर सागर बांध में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। जलस्तर 15 सेमी बढ़ने पर रेड अलर्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि, नदी में जलस्तर कम होने के कारण बांध का शटर खोलने पर भी जलभराव की संभावना नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Rahul Kumar Rawat