अमेठी : केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि अमेठी में कांग्रेस की हालत खस्ता हो गयी है । स्मृति ने दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत अमेठी में इतनी खस्ता हो गई है कि उसके कार्यकर्ताओं ने ही उसका साथ छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू कश्मीर से कार्यकर्ता बुलाने पड़े हैं । ”मुझे जानकारी है कि यहां पर बाहर से आये कांग्रेस के कार्यकर्ता काली-काली गाड़ियों में घूम रहे हैं ।” स्मृति ने कहा कि जो लोग हेलीकाप्टर से उड़ते थे, अमेठी की जनता को कतार में खड़ा करते थे, उन्हें परचून की दुकान पर बैठना पड़ रहा है । यह अमेठी के रुझान का नतीजा है ।
उन्होंने कहा कि अब तक राहुल गांधी एक लापता सांसद थे लेकिन अब एक लापता प्रत्याशी भी हो गए हैं । राहुल ने कोई काम नहीं किया है । स्मृति ने कहा कि राहुल ने अगर काम किए होते तो अमेठी में कांग्रेस की यहय दशा ना होती और उसके कार्यकर्ता उसका साथ छोड कर न भाग रहे होते ।


Download Android App
Download iOS App




