दाहोद : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वालों से कथित तौर पर सहानुभूति रखने को लेकर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और जोर देकर कहा कि गुजरात के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में कभी कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे। भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा के दौरान आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ने आरोप लगाया कि केंद्र में पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने नर्मदा परियोजना को रोका। उन्होंने कहा, पूरे देश ने देखा कि राहुल ने किस तरह से तत्काल उन लोगों का समर्थन किया जिन्होंने दिल्ली में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाए।
यह सरदार पटेल की भूमि है और मैं जानती हूं कि गुजरात कभी भी राहुल का समर्थन नहीं करेगा। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। गुजरात में भाजपा सरकार के तहत कोई भी असली विकास नहीं होने के राहुल आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव आने पर ही राज्य और वहां के लोगों को याद करते हैं। स्मृति ने गुजराती में दी गई अपनी तकरीर में कहा, गुजरात ने नर्मदा परियोजना के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन यह 55 साल तक पूरी नहीं हो सकी। रेलवे ने (संप्रग सरकार के दौरान) नहर बनाने की इजाजत नहीं दी। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपनी नफरत की वजह से यह सब किया। उसने यह फैसला भी कर लिया कि गुजरात की सथा में आने तक पानी नहीं देगी।


Download Android App
Download iOS App



