ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगेगा बैन

Summary :

Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की। Highlights: ऑस्ट्रेलिया में बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर लगेगी प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया सरकार लाएगी सोशल और डिजिटल प्लेटफार्म तक एक्सेस के लिए तय करेगी कम उम्र का प्रावधान बच्चों को असली दोस्तों और असली अनुभवों से दूर कर रहा है सोशल मीडिया बच्चों को असली दोस्तों और असली अनुभवों से कर रहा दूर समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार 2024 में सोशल मीडिया और अन्य संबंधित डिजिटल प्लेटफार्मों तक पहुंच…

Social Media use Ban in Australia
Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की।

Highlights:

  • ऑस्ट्रेलिया में बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर लगेगी प्रतिबंध
  • ऑस्ट्रेलिया सरकार लाएगी सोशल और डिजिटल प्लेटफार्म तक एक्सेस के लिए तय करेगी कम उम्र का प्रावधान
  • बच्चों को असली दोस्तों और असली अनुभवों से दूर कर रहा है सोशल मीडिया

Children's Impact from Social Media – Alexa McKinney

बच्चों को असली दोस्तों और असली अनुभवों से कर रहा दूर

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार 2024 में सोशल मीडिया और अन्य संबंधित डिजिटल प्लेटफार्मों तक पहुंच के लिए न्यूनतम आयु लागू करने का कानून पेश करेगी। प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, हम जानते हैं कि सोशल मीडिया सामाजिक नुकसान पहुंचा रहा है। यह बच्चों को असली दोस्तों और असली अनुभवों से दूर कर रहा है। इस कानून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार किया जाएगा, लेकिन उनकी प्राथमिकता न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित करने की है।

एक सर्वे में किया गया खुलासा

दरअसल, अगस्त में ही ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के एक सर्वे के अनुसार, 61 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने 17 साल से कम आयु के लोगों तक सोशल मीडिया की पहुंच को प्रतिबंधित करने का समर्थन किया। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पीटर मालिनौस्कास ने पूर्व संघीय न्यायाधीश रॉबर्ट फ्रेंच को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से प्रतिबंधित करने के लिए कानूनी रास्ते तलाशने का काम सौंपा। प्रधानमंत्री ने कहा कि संघीय सरकार कानून का मसौदा तैयार करते समय रॉबर्ट फ्रेंच की समीक्षा पर विचार करेगी।

Senate inquiry into ABC suspended after Labor and Greens motion gets  cross-bench support | Australian Broadcasting Corporation | The Guardian

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News