पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेटीलेटर पर रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वयोवृद्ध नेता सोमनाथ चटर्जी को गुर्दे की बीमारी के चलते 10 अगस्त को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर उनके स्वास्थ्य पर बराबर निगाह रखे हुए हैं। उन्हें वेटीलेटर पर रखा गया है।
सोमनाथ चटर्जी को इससे पहले भी तबीयत खराब होने पर 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कुछ दिन अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। बता दें कि सोमनाथ चटर्जी का जन्म असम के तेजपुर में 25 जुलाई, 1929 को हुआ था। उनकी पढ़ाई कोलकाता और कैम्ब्रिज में हुई। वह 1989 से 2004 तक लोकसभा में सीपीएम संसदीय दल के नेता रहे. 2004 में वह सर्वसम्मति से लोक सभा के स्पीकर चुने गए थे।


Download Android App
Download iOS App



