केरल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन और रणनीति समिति की घोषणा की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और के. सी. वेणुगोपाल भी शामिल हैं।
पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समिति के गठन को मंजूरी प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि यह समिति चुनाव प्रचार, समन्वय और रणनीति तय करने के लिए नियमित रूप से बैठक करेगी।
समिति में चांडी, थरूर और वेणुगोपाल के अलावा महासचिव प्रभारी तारिक अनवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन, नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथाला और राज्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के. मुरलीधरन, के. सुधाकरन, वी. एम. सुधीरन, कोडिकुनिल सुरेश और शशि थरूर को शामिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



