कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की जगह किसी दूसरे नेता को चुने जाने से जुड़ी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। संसद भवन परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया पत्रकारों से कहा, “नो कमेंट (कोई टिप्पणी नहीं)।”

दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों के बीच कहा कि वह अपने बारे में कोई फैसला नहीं करेंगे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर चुकी है और उनसे सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन करने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



