असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एनआरसी, मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संभावित गठबंधन पर चर्चा की।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और भविष्य में गठबंधन की संभावना पर चर्चा की। हमने एनआरसी के मुद्दे पर भी चर्चा की।’’
ममता बनर्जी ने की गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात
‘गृह युद्ध’ वाले कथित बयान के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मेरी चिंता उन 40 लाख लोगों को लेकर है जिनके नाम एनआरसी से बाहर हैं।’’
ममता ने दावा किया कि भाजपा राजनीतिक रूप से परेशान है क्योंकि वह जानती है कि 2019 में वह सत्ता में नहीं आने वाली है। ममता ने कल राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



